संज्ञा किसे कहते हैं? संज्ञा कितने प्रकार के होते हैं?What is a noun? How many types of nouns are there?

2

 


Hii Friends,

Princestudy1 मैं आपका स्वागत है। मैं हूँ  प्रिन्स । आज आपको इस Blog के माध्यम से संज्ञा के बारे में जानेगे की संज्ञा किसे कहते हैं और संज्ञा कितने प्रकार के होते है और किसी भी एग्जाम हो उसमें संज्ञा से प्रश्न पूछता ही है या बहुत जरूरी टॉपिक है। और संज्ञा के प्रकार के परिभाषा भी जानेंगे तो चलिए शुरू करते है।

 


 

संज्ञा

 Q.      संज्ञा किसे कहते हैं?  

उत्तर--   किसी भी व्यक्ति वस्तु , स्थान या भाव के नाम               को संज्ञा कहते हैं।

जैसे :-  व्यक्ति का नाम -- राम , श्याम , सीता इत्यादि।    स्थान का नाम  ---  गोपालगंज, बिहार, सिवान ।           वस्तु का नाम  -----  फल, वृक्ष, पुस्तक ।                     भाव का नाम  --------  प्रेम, अच्छाई, योग्यता  । 

   अर्थात्  :-  किसी भी नाम को संज्ञा कहते हैं। अथवा- किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान, भाव, जाति, द्रव, गुण, धर्म इत्यादि. किसी के भी नाम को संज्ञा कहते है।



संज्ञा के प्रकार

Q.    संज्ञा कितने प्रकार के होते हैं?   
उत्तर :-  संज्ञा पाॅच प्रकार के होते हैं ।
  1.  व्यक्तिवाचक संज्ञा 
  2.   जातिवाचक संज्ञा  
  3.   समूहवाचक संज्ञा 
  4.   द्रव्यवाचक संज्ञा 
  5.   भाववाचक संज्ञा 
 1.      व्यक्तिवाचक संज्ञा किसे कहते हैं?
 उत्तर:--जिस शब्द से किसी वस्तु , व्यक्ति , विशेष स्थान , विशेष प्राणी या विशेष व्यक्ति के नाम का बोध हो , उसे व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं।
जैसे :--व्यक्ति का नाम-- प्रिन्स, राम, रमेश इत्यादि।
   प्राणी का नाम--  टाॅमी (कुत्ता) , ऐरावत (हाथी) । 
  स्थान का नाम--  दिल्ली, मुंबई, कोलकाता । 
  वस्तु का नाम--  नोकिया, पंचतंत्र, गंगा (किताब)  ।
 
2.   जातिवाचक संज्ञा किसे कहते है?   
उत्तर:-- जो शब्द किसी प्राणी पदार्थ समूह के जाति का बोध कराता है , उसे जातिवाचक संज्ञा कहते हैं।  
जैसे:-- मनुष्य मानव जाति का बोध कराता है।
     गाय कुत्ता जानवर जाति का बोध कराता है।  

☆ नोट :--  ( इसे याद रखे ) ।

      देश  ----------------  जातिवाचक संज्ञा
   भारत, अमेरिका, रुस -----  व्यक्तिवाचक संज्ञा     
   प्रांत  , राज्य    --------------  जातिवाचक संज्ञा  
  बिहार, यूपी, राज्यस्थान -------  व्यक्तिवाचक संज्ञा 
  कुत्ता, गाय , बिल्ली  -----------  जातिवाचक संज्ञा 
 टाॅमी (एक कुत्ता का नाम है।) --  व्यक्तिवाचक संज्ञा 
 पूसी (एक बिल्ली का नाम है।) -- व्यक्तिवाचक संज्ञा 
 कपिला (एक गाय का नाम है।) --- व्यक्तिवाचक संज्ञा 

          फल  ------------------    जातिवाचक संज्ञा 
आम , अमरुद (फल का नाम है।) -- व्यक्तिवाचक संज्ञा 
नदी,पर्वत,पठार,झील, ग्रह,उपग्रह-- व्यक्तिवाचक संज्ञा 
   गंगा , यमुना  ------------------- व्यक्तिवाचक संज्ञा 
हिमालय , हिन्दूकुश  --------------  व्यक्तिवाचक संज्ञा 
  पृथ्वी  , सूर्य   --------------------   व्यक्तिवाचक संज्ञा 

3.  समूहवाचक संज्ञा किसे कहते हैं?   

उत्तर:-- जिस शब्द सी किसी समूह यहां पूरे समुदाय का बोध हो , उसे समूहवाचक संज्ञा कहते हैं।

जैसे:-- परिवार , कक्षा , पुलिस , सेना , झुंड , भीड़ , सभा इत्यादि। 

  इसमें एक से अधिक संख्या के एक साथ होने का बोध होता है। 

4.    द्रव्यवाचक संज्ञा किसे कहते हैं?

उत्तर :--  वी शब्द जो किसी पदार्थ या द्रव्य का बोध कराते हैं अर्थात्  जिनकी गिनती न की जा सके बल्कि सिर्फ नाप , तौल किया जा सके उसे द्रव्यवाचक संज्ञा कहते हैं।

जैसे:-- सोना, चाॅदी ,पानी ,दूध ,ऊन ,लकडी, इत्यादि।

 5.  भाववाचक संज्ञा किसे कहते हैं?

उत्तर:-- जिस शब्द से किसी भाव, दशा, गुण- धर्म, अवस्था या मानसिक स्थिति का बोध हो उसे भाववाचक संज्ञा कहते है।

जैसे:-- अच्छाई, बुराई, सच्चाई, घृणा, द्वेष, इमानदारी, अंधकार, प्रार्थना, बचपन, बुढ़ापा, जवानी इत्यादि।

☆    ये निराकृत होते हैं ।


आज मैंने संज्ञा के बारे मैं पूरे विस्तार से बताने की कोशिश की आशा करता हूं की आपको या जानकारी अच्छी लगी होगी तो और जानकारी मैं इस Blog पर Upload करता रहूंगा तो और Update पाने के लिए इस page को Follow जरूर करें तथा आपने मित्रों के पास share  जरूर करें ताकि वह भी या जानकारी ले सकें । 

                 धन्यवाद!

एक टिप्पणी भेजें

2 टिप्पणियाँ
  1. उत्तर
    1. Ye Feedback dene ke liye धन्यवाद.
      Iss post ko apne social media platform par share jaroor kare ya WhatsApp groups me .

      हटाएं
एक टिप्पणी भेजें
To Top